प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक स्पर्धाओं के लिए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में सीनियर महिला वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी। वहां पर शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर खेलेंगी। प्रयागराज के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 27 से 29 जुलाई तक बास्केटबॉल व हैंडबॉल स्पर्धाएं और आगरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 04 से 06 अगस्त तक कबड्डी व जिम्नास्टिक स्पर्धाएं में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जुलाई को चारों स्पर्धाओं में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया।