नोएडा सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में मां अंबे भक्ति कीर्तन मंडली द्वारा जागरण आयोजित किया गया। गायकों ने मां का गुणगान किया। कलाकारों ने जय-जय मां, ऊंचा भवन रंगीला, जिसके सिर पर हाथ हो तेरा नाथ उसे फिर कैसा डर है, आज तेरा जगराता माता, जगमग ज्योति करती पावन ज्योति, हर कोई शीश नवाता भेंट से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने रण में कूद पड़ी महाकाली गीत पर प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बीच-बीच में सुंदर झाकियां भी निकाली गई> सुबह हवन किया गया।