फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को काफिले में निकाला; ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

औद्योगिक नगरी में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे और शून्य दृश्यता के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कन्वॉय सिस्टम लागू किया। सुबह दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़क पर हादसों की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में तेज रफ्तार पर रोक लगाते हुए वाहनों को काफिले के रूप में नियंत्रित गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रै

फिक पुलिस इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि जब दृश्यता 50 मीटर से कम हो जाती है। तब अलग-अलग वाहनों को चलने की अनुमति देना जोखिमभरा हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आगे-पीछे कारों, बसों और भारी वाहनों को समूह में चलाया जा रहा है। जिससे ड्राइवरों को दिशा और गति का सही अनुमान मिलता रहे। इस व्यवस्था से अचानक ब्रेक लगाने, लेन बदलने और पीछे से टक्कर जैसी घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। खासकर एक्सप्रेसवे पर जहां सामान्य दिनों में तेज रफ्तार रहती है। वहां कोहरे के समय एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यातायात कर्मियों को लगातार गश्त के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ड्राइवरों को फॉग लाइट, डिपर और इंडिकेटर का सही इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। अनावश्यक ओवरटेकिंग और अचानक लेन बदलने पर सख्ती भी की जा रही है। वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वह संयम बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें