फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिवाली पर स्वदेशी झालरों की रोशनी से नहाएगा नोएडा, यहां से करें इनकी खरीददारी

दिवाली का पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और नोएडा शहर भी इसकी चमक धमक से पीछे नहीं है। दिवाली से पहले ही नोएडा के प्रमुख बाजार रोशनी से जगमगा उठे हैं। यहां स्वदेशी झालरों की व्यापक रूप से बिक्री हो रही है, जो इस साल खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई हैं। व्यापारियों ने भी मांग को ध्यान में रखते हुए स्टॉक में विविधता लाई है और ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिजाइन, रंग, और कीमत की स्वदेशी झालरें लगाई गई हैं। नोएडा शहर में हर साल दिवाली के समय झालरों का व्यापार करीब 5 से 6 करोड़ रुपये का होता है। शहर के सेक्टर-18 का अट्टा मार्केट, सेक्टर-27 का राधा कृष्ण मार्केट, सेक्टर-50 का मार्केट, और सेक्टर-62 के हॉट मार्केट में लोग स्वदेशी आकर्षक झालरों को खरीद सकते हैं। चीन से आयात होने वाली झालरें भले ही सस्ती होती हैं, लेकिन उनके जल्दी खराब होने और सुरक्षा के जोखिमों के चलते ग्राहक अब स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस कारण लोग इस दिवाली वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत अधिक संख्या में स्वदेशी झालरें खरीद रहे हैं। नोएडा के बाजारों में 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की स्वदेशी झालरों की कई किस्में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें