फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा के इस गांव में गलियों के नंबर न होने से लौट जाते हैं डिलीवरी बॉय और रिश्तेदार

अनुज कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 11:08 PM IST

नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में गली नंबर न होने से डिलिवरी बॉय और रिश्तेदार तक भटकते रहते हैं। कई बार जानकार चक्कर काटते-काटते थक कर लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने ये बातें मंगलवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में कहीं। उन्होंने कहा कि शहर के कई साल पहले ही गांवों की गलियों के नंबर दे दिए गए थे और साइन बोर्ड भी लगा दिए गए थे, लेकिन चौड़ा गांव में आज तक नंबर नहीं दिए गए। इस वजह से ग्रामीणों के आने वाले डाक, खत पहुंचते नहीं हैं। ऑनलाइन सामान मंगवाने पर गांव के बाहर डिलिवरी लेने जाना पड़ता है। रिश्तेदार काफी देर तक गांव के चक्कर लगाने के बाद हताश और निराश होकर लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हफ्ते में सिर्फ एक बार ही कूड़ा गाड़ी आती है, बाकी दिन लोग खाली स्थान पर ही कूड़ फेंक देते हैं। इससे गंदगी के साथ-साथ नई बीमारियां भी फैल रही हैं। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी अपना कोटा पूरा करने के लिए थोड़ी देर रुकते हैं और बिना सफाई किए निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां सीवर लाइन नाकाफी है। साथ ही गलियों में हुए अवैध अतिक्रमण के चलते लोग काफी क्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई आपातकालीन स्थिति में किसी मरीज को लेकर यहां से गुजरना हो तो एंबुलेंस तक नहीं निकल सकती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें