दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार की सुबह राजधानी और नोएडा समेत आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई। वहीं, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में गरज के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी चेतावनी जारी की है। इन मौसमी बदलावों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह मौसमी बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। ग्रेटर नोएडा में सुबह 9:15 बजे भी अंधेरा छाया हुआ। वहीं वायु प्रदूषण भी कम होगा।