ग्रेटर नोएडा में स्थित शिवालयों पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसी तरीके से यमुना गौड़ सिटी सोसाइटी में सुबह से ही शिव मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के अन्य शिवालयों में भी इसी तरह से भक्तों की सुबह से भीड़ उमड़ने लगी।