सर्दियां शुरू होते ही लगातार दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर की हवा खराब होने लगती है। ऐसे में प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रेप के नियम पूरे एनसीआर में लागू किए जाते हैं। फिलहाल ग्रेप 4 नियम लागू हैं। जिसमें किसी भी भवन के निर्माण पर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके ग्रेप 4 लागू होने के बाद भी सेक्टर 64 स्थित बहलोलपुर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार गिरने से एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है। लेकिन प्रशासन फिर भी सबक नहीं ले रहा है। नियमों की परवाह किए बगैर धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है। शहर सेक्टर 59 समेत अन्य इलाकों में आज भी लगातार ऊंची ऊंची भवनों का निर्माण किया जाता रहा है। जिन्हें न तो प्रशासन का डर है और न ही स्थानीय लोगों की चिंता है। इसका एक कारण प्रशासन की लापरवाही भी है, सख्ती न होने के कारण लोग लगातार निर्माण कार्य करा रहे हैं। साथ ही जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं वह बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए ही दीवार पर चढ़कर निर्माण कार्य करते नजर आए। अब देखना होगा कि आखिर कब प्रशासन प्रदूषण रोकने के खिलाफ सख्त होगा।