ग्रेटर नोएडा में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर-कासना रोड पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।