फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से शतरंज प्रतियोगिता, शह–मात के खेल में मोहित, सत्यजीत, सार्थक और सिद्धार्थ ने मारी बाजी

अमर उजाला की ओर से आयोजित 15 दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन ग्रेनो वेस्ट स्थित गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में सीनियर वर्ग में मोहित और सत्यजीत ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में सार्थक और सिद्धार्थ ने शह–मात के खेल में जीत दर्ज की। सुबह से ही खिलाड़ी शह–मात के इस रोमांचक मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित नजर आए। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में दोपहर तक 2 बजे तक शह और मात का सिलसिला पूरी ऊर्जा के साथ जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें