नोए़डा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 के एल ब्लॉक में हुई एक सनसनीखेज बाइक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। फुटेज में तीन चोरों ने सिर्फ एक मिनट में मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर एक बाइक को चोरी कर लिया। सामने आए 2 मिनट 30 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तीन चोर पैदल आते हैं। वे पहले आसपास रैकी करते हैं और फिर बाइक के पास पहुंचकर उसे खोलने का प्रयास करते हैं। प्रारंभिक प्रयासों के बावजूद, लॉक नहीं खुल पाता है। इसके बाद, एक चोर, जो फुटेज में अपेक्षाकृत छोटा दिखाई दे रहा है, मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर चंद सेकंड में ही लॉक खोल देता है। इसके बाद, तीनों चोर लगभग एक मिनट के भीतर बाइक को लेकर फरार हो जाते हैं।