फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम: सड़क, गंदगी और जाम में फंसा सूरजपुर; व्यापारियों ने गिनाई समस्याएं

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर बाजार में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने बताया कि बाजार में टूटी सड़क होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। हर 15 से 20 मिनट में ही यहां पर जाम लग जाता है। इससे यहां आने वाले ग्राहक अन्य बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, बाजार में बिजली आपूर्ति भी स्थिति खराब है। सड़क पर लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। इससे शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। यह सब समस्याएं व्यापारियों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बताई। व्यापारियों ने कहा कि सूरजपुर क्षेत्र का पुराना बाजार है। लेकिन यहां पर फैली अवस्थाओं के कारण ग्राहकों की संख्या कम हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें