गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन तनाव, माइग्रेन एवं माइंडफुलनेस बायोफीडबैक थेरेपी पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, माइग्रेन और मनोदैहिक प्रक्रियाओं पर केंद्रित प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य विषय तनाव एवं माइग्रेन की मनोदैहिक प्रक्रियाएं तथा बायोफीडबैक इन क्लिनिकल कंडीशन्स रहा। न्यूरोफीडबैक विशेषज्ञ डॉ. रूडिगर ने बताया कि बायोफीडबैक तकनीक कैसे व्यक्ति को अपनी जैविक एवं मानसिक प्रक्रियाओं पर नियंत्रण प्राप्त करने में सहायक होती है। उन्होंने यह भी समझाया कि यह तकनीक तनाव, सिरदर्द एवं माइग्रेन जैसे विकारों के उपचार में कितनी प्रभावशाली सिद्ध हो रही है।