दादरी स्थित दुजाना स्टेडियम में सोमवार को स्व. पहलवान भूपन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के सदस्य अनिल नागर ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही है। उद्घाटन मैच डाबरा व दुजाना गांव की टीमों के मध्य खेला गया। डाबरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन का लक्ष्य रखा। दुजाना की टीम ने 12 ओवर में ही सफलता हासिल कर ली। दुजाना के गेंदबाज लोकेश नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर भाजपा नेता श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान, डॉ. भूपेन्द्र नागर, अक्षय भाटी, सर्वजीत नागर, पवन नागर बबली, रवि प्रधान, भूमेश प्रधान, सतीश नागर आदि उपस्थित रहे।