फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीजीएमआई गेम्स का शुभारंभ, इंडोर स्टेडियम में पहली बार दिखा लेजर लाइट का क्रेज

आजकल के डिजिटल युग में मोबाइल गेम्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे प्रमुख नाम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) का है। इस खेल के चाहने वालों के लिए नोएडा का इंडोर स्टेडियम शुक्रवार खास बन गया। जहां उनके चहेते खिलाड़ी इस खेल का फाइनल मुकाबला खेलने पहुंचे हैं। यहां यह गेम तीन दिनों यानि दो फरवरी तक खेला जाएगा। विजेताओं को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस गेम्स में कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं। जिनके बीच दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बीजीएमआई गेम्स का शुभारंभ होने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में इस गेम्स के चहेते युवा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। वहां यहां पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए करीब दो घंटे से अधिक तक लाइन में लगे रहे। क्यूआर कोड स्कैन कर दर्शकों को पंजीकृत करने के बाद इंडोर स्टेडियम में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें