यमुना सिटी के में सोमवार रात में हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया। वहीं शाम को हल्की धूप निकलने के बाद इंद्र धनुष ने अपनी छठा बिखेरी और लोग इसे देखकर आकर्षित होते रहे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंद्र धनुष की सुंदर छठा लोगों को देखने को मिली। जिससे यहां आने वाले यात्री रुककर इंद्र धनुष को निहारते रहे और उसके फोटो वीडियो बनाते रहे।