फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से मिलेगी बैटरी की स्थिति की जानकारी

निया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती मांग के साथ ही ईवी बैटरी टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलाव और नवाचार अब सीधे लोगों तक पहुंच रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ईवी इंडिया एक्सपो में इन तकनीकी प्रगति की शानदार झलक देखने को मिल रही है। ईवी वाहनों की प्रदर्शनी लोगों को आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में उनको दो पहिया वाहन, कार काफी पसंद आ रही है। एक्सपो में लिथियम-आयन, सॉलिड स्टेट बैटरियों के साथ-साथ स्वैपेबल बैटरी सिस्टम जैसी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। ये तकनीकें ईवी के चार्जिंग टाइम को घटाने और सेफ्टी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। देहरादून की एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर शेखर ने बताया कि कंपनी की ओर से वाटरप्रुफ बैटरी को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। यह बैटरी अधिक पानी के संपर्क में आने पर खराब नहीं होगी। साथ ही दो पहिया, तीन व कार पहिया चालकों को आग से भी बचाएगा। इसमें ट्रिपल-लेयर सॉलिड पॉलीमर इलेक्ट्रोलाइट का प्रयोग किया है। उन्होंने दावा किया है कि आग लगने की स्थिति में यह खुद ही बुझ सकती है। जिससे वाहन व चालक दोनों सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें