तिलपता स्थित भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा सुनीति ने छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि हर कदम पर पुलिस आपके साथ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फोटो डालने से बचे। आपकी फोटो का कही भी गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपके साथ कोई भी घटना हो रही है तो उस घटना के बारे में अभिभावकों को जरूर बताएं। यदि अभिभावकों को बताने में परेशानी हो रही हो तो शिक्षकों के साथ साझा करें।