फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक सांस्कृतिक समारोह: एंटी-रैगिंग प्ले बॉल डांस ने अभिव्यंजना में लगा दिए चार चांद

राहुल तिवारी Updated Fri, 23 Jan 2026 08:24 PM IST

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह अभिव्यंजना का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में डांस (सोलो) प्रतियोगिता, संगीत प्रतियोगिता, सिंग्युलैरिटी फैशन शो और सामाजिक संदेश पर आधारित एंटी-रैगिंग प्ले बॉल डांस प्रमुख आकर्षण रहे। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता, क्रिएटिव आर्ट्स प्रतियोगिता और फोटो बूथ की विशेष व्यवस्था की गई, जहां विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। नॉवेल प्रेज़ेंटेशन ‘दृश्य’, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी निसर्ग क्विज़ प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया। रोमंच और उमंग से भरा रहेगा जिसमे शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता, माइम (नाट्य प्रस्तुति), समूह एवं युगल नृत्य प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता, फैशन शो तथा म्यूज़िक बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ‘अल्फ़ाज़-ए-जीबीयू’, सिनेमाया रील प्रतियोगिता, ग्रुप डिस्कशन, नव्या नेचर जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियांं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें