फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा के सेक्टर-73 में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने गिनाईं समस्याएं

आकाश दुबे Updated Mon, 30 Dec 2024 06:49 PM IST

नोएडा के सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 1250 परिवार रह रहे हैं, लेकिन यहां पर अव्यवस्थाएं कम नहीं हो रही हैं। 10 साल में एक बार भी यहां पर सड़क नहीं बनाई गई है। नालियों और सीवर के ढक्कन खुले हुए हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सभी पार्कों की हालत खराब है। बिजली के तार और पोल जर्जर हालत में हैं। इस वजह से सोसाइटी में आए दिन करंट दौड़ता रहता है। अपार्टमेंट की मुख्य बाउंड्री वॉल को ऊंचा करने की भी बहुत जरूरत है। इससे चोरी की घटनाएं कम होंगी। रविवार को महादेव अपार्टमेंट में अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में अपार्टमेंट निवासियों ने अपार्टमेंट की समस्याओं को रखा। बताया कि इस अपार्टमेंट का प्रोजेक्ट 2006 में लॉन्च हुआ था और यहां पर 2014 से लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। इन दिनों अपार्टमेंट में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कभी मोबाइल तो कभी गाड़ी चोरी हो रही है। पिछले दिनों पांच फ्लैटों में चोरी हो चुकी है लेकिन अबतक कोई खुलासा नहीं हुआ है। अपार्टमेंट निवासियों की मांग है कि बाहर एक पुलिस बूथ बनाई जानी चाहिए, ताकि पुलिस की गश्त होती रहे। देखें निवासियों ने बातचीत में क्या कहा-

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें