फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा की पैरामाउंट फ्लोरविले सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने गिनाईं समस्याएं

नोएडा की पैरामाउंट फ्लोरविले सोसाइटी में बिल्डर की ओर से मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने की बात की जा रही है लेकिन सुविधाओं के नाम पर किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हर सुविधा के नाम पर अलग से चार्ज लिया जा रहा है फिर भी क्लब में बना जिम सभी के लिए खुला नहीं है। जिम में किसी को वर्कआउट करना हो तो 1000 रुपये प्रति माह देने पड़ते हैं। क्लब के रेस्टोरेंट में कोई फंक्शन करवाना होता है तो 6000 रुपये में बुकिंग करवानी होती है, जबकि हम मेंटेनेंस देते ही हैं। सोसाइटी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी काम नहीं करता है। यहां के पानी में टीडीएस बहुत हाई आ रहा है। सेक्टर 137 स्थित पैरामाउंट फ्लोरविले सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने समस्याएं बताईं। इसके साथ ही बिल्डर पर कई आरोप भी लगाए। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि यहां पर 2015 से लोगों ने रहना शुरू किया था। यहां करीब 1521 फ्लैट और 40 दुकानें हैं। सोसाइटी में अब तक करीब 300 फ्लैट की रजिस्ट्री बाकी है। सोसाइटी में एओए काम नहीं कर रही है और सोसाइटी का संचालन बिल्डर की ओर से ही किया जा रहा है। सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की मनमानियां लोगों को परेशान कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें