फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिवाली की छुट्टियां खत्म होते ही बड़ी संख्या में नोएडा जिला अस्पताल पहुंचे मरीज

Vikas Kumar Updated Mon, 04 Nov 2024 05:00 PM IST

दिवाली की चार दिन की छुट्टी के बाद सेक्टर 39 स्थित नोएडा का जिला अस्पताल खुला तो बड़ी ही संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंचे। सुबह से ही लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े थे। OPD में मरीजों की इतनी संख्या थी कि कई लोगों को आधे-आधे घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दवाइयों के लिए भी लंबी लाइनें देखी गईं, जिससे कुछ मरीज थक कर जमीन पर बैठ गए। खासकर बुजुर्ग और महिलाएं इस भीड़ में परेशान नजर आईं। बदलते मौसम के साथ बीमारियों में बढ़ोतरी डॉक्टर्स ने बताया कि अब धीरे धीरे मौसम बदल रहा हैं अब सुबह और रातें ठंडी होने लगी हैं। ऐसे में अब लोगों में बदलते मौसम से लोगों में वायरल फीवर, खासी जुकाम, गले में संक्रमण और स्वांस व हड्डी की समस्याएं बढ़ रही हैं। जिसके चलते अब बड़ी संख्या में लोग ओपीडी में आ रहे हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी के मामलों में तेजी से इजाफा होता है। इसके कारण लोग जल्दी संक्रमित हो सकते हैं। गले में खराश, सूजन और दर्द बदलते मौसम में आम समस्याएं बन जाती हैं, जो ठंडी हवा और प्रदूषण के संपर्क में आने से होती हैं। बदलते मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है, जिससे बुखार के मामले बढ़ जाते हैं। इससे शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है। बदलते मौसम में धूल, प्रदूषण और ठंडी हवा के कारण अस्थमा और श्वसन संबंधित रोगों में भी बढ़ोतरी होती है। इस मौसम में त्वचा का रुखापन और खुजली जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं, जिसके कारण लोग डॉक्टर के पास त्वचा के इलाज के लिए पहुंचते हैं। भीड़ बढ़ने का कारण जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रेनू अग्रवाल के अनुसार बदलते मौसम के साथ बीमारियों में बढ़ोतरी और दिवाली की छुट्टियों के समाप्त होने के बाद आज अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों को भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी आने और एहतियात बरतने की सलाह दी है, वहीं हर प्रकार के मरीज सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें