ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन रात 2 बजे से लगी हुई है। लाइन में लगे लोगों का कहना है कि पिछले चार-पांच दिन से वह प्रतिदिन आते हैं और उन्हें गैस के लिए रोजाना जूझना पड़ रहा है। उनसे कहा जाता है केवल 100 लोगों को ही सिलेंडर मिलेगा। उसके बाद के लोग लाइन में न लगे। वहीं, जबकि प्रशासन का दावा है कि गैस अब आराम से सभी को मिल रही है। लाइन में लगे राकेश ने बताया कि पिछले चार दिनों से वह लगातार लाइन में लगते हैं। जब तक उनका नंबर आता है। तब तक गैस खत्म हो जाती है। वहीं विमलेश ने बताया कि उनके घर में पिछले तीन दिनों से खाना नहीं बना है। तीन दिनों से वह लगातार लाइन में लग रही है,लेकिन जब उनका नंबर आता है। तब गैस खत्म हो जाती है। उनसे बताया जाता है केवल 100 लोगों को ही सिलेंडर मिलेगा। उसके बाद के लोग कितनी भी लंबे समय से लाइन में लगे हो उन्हें सिलेंडर नहीं मिलेगा।