गौतमबुद्ध नगर के तीन कबड्डी खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें टीम ने रजत पदक पर कब्जा किया। तीनों खिलाड़ियों का मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर गांव स्थित जेडी कबड्डी अकादमी पहुंचने पर अन्य खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत और सम्मानित किया हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष और कोच जितेंद्र नागर ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 15 से 18 जनवरी तक बालक वर्ग में 51वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा में संचालित जेडी कबड्डी अकादमी में कबड्डी के गुर सीखने वाले तीन खिलाड़ी आयुष कुमार, रचित यादव, परमजीत ने यूपी टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में यूपी टीम ने रजत पदक हासिल किया। आयुष नागर ने टीम के कप्तान की भूमिका निभाई। योगेश नागर, संदीप चौधरी, आशीष नागर आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।