फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में 13वां नोएडा बसंत महोत्सव, ये स्कूल बना चैंपियन, सक्षम एनजीओ रहा उपविजेता

अनुज कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 04:27 PM IST

सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट (एसएससीए) की ओर से शुक्रवार को महामाया बालिका इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में 13वें नोएडा बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 22 स्कूलों के छात्रों ने अलग-अलग राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक नृत्य बेड पाको बरमासा प्रस्तुत कर मयूर स्कूल चैंपियन बना। उपविजेता की ट्रॉफी सक्षम एनजीओ निठारी के नाम रही। तीसरे स्थान की ट्रॉफी महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, चौथे स्थान पर ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल और पांचवें स्थान पर न्यू ग्रीन लॉन पब्लिक स्कूल रहा। डीएम मनीष वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए संस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा, बच्चों को खेलकूद, आर्ट और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध एसएससीए जो काम कर रही है, वह बेमिसाल है। नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी इंदु प्रकाश ने सभी बच्चों को ट्रॉफी-मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह में जज की भूमिका प्रोफेसर आरके गुप्ता, रेखा सक्सेना और ईशा त्यागी ने निभाई। करीब 4 घंटे तक चले महोत्सव में स्कूली टीमों ने हरियाणा, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के रंगारंग लोक नृत्य पेश किए। इस मौके पर इंदिरा चौधरी, श्वेता त्यागी, डॉक्टर निमेष कुमार, विमलेश शर्मा, दिनेश भारद्वाज, राजेश्वरी त्यागराज, कंचन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें