फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: मई में ठंड का एहसास, आज यूपी के 45 जिलों में अलर्ट!

यूपी में ज्येष्ठ के मौसम में न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में गर्मी अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पाएगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से जारी आंधी-बारिश का असर साफ दिख रहा है। अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और तराई समेत ज्यादातर इलाकों में दिन भर ठंडक बनी रही। मंगलवार को बाराबंकी में 27.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जबकि कानपुर 29.4 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दोनों जगह तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री कम रहा।लखनऊ और आगरा में मई के महीने का, मापन के इतिहास का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।बारिश के आंकड़ों में बाराबंकी का फतेहपुर 72 मिमी के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद सिद्धार्थनगर में 66 मिमी, अंबेडकर नगर में 42 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। आंधी की रफ्तार भी तेज रही। बहराइच और बलरामपुर में हवाएं 85 किमी प्रति घंटे तक चलीं, जबकि गोरखपुर में यह गति 81 किमी प्रति घंटे रही। बुधवार के लिए 45 जिलों में गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
 आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार से बारिश का दायरा तराई और दक्षिणी जिलों तक सीमित हो जाएगा। बारिश थमने के बाद अगले सात दिनों में तापमान में सात डिग्री तक बढ़त आएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें