नोएडा में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले पिछले एक हफ्ते से धरना चल रहा है। इस धरने में नोएडा के विभिन्न गांवों के लोग हिस्सा ले रहे हैं और इस धरने की वजह है स्कूलों में किसानों के बच्चों को दाखिला न मिलना। किसानों का आरोप है कि उनसे जमीन लेकर प्राधिकरण ने प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों को दे दी, जो अब इन्हीं किसानों को लूट रहे हैं।