फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पूरी तरह से फ्लॉप' सपा की समानता भाईचारा रैली पर बोले ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा की  समानता भाईचारा रैली पर कहा, "समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का नोएडा दौरा आज पूरी तरह से फ्लॉप रहा। उनकी जनसभा की खाली कुर्सियां इस बात की गवाह हैं कि कई महीनों की तैयारी के बाद, लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने के बाद भी कुर्सियां खाली रह गईं। उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया है...नोएडा को अपने शासनकाल में समाजवादी पार्टी ने कई 'मिनी सीएम' दिए थे जो वसूली का काम करते थे... समाजवादी पार्टी के मुखिया रहने के दौरान वे(अखिलेश यादव) अपशकुन के चलते कभी भी नोएडा नहीं जाते थे। आज वे सत्ता पाने के मनसूबे को लेकर वहां पहुंचे थे लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया... नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर तैयार है और उसका लोकार्पण भी हो चुका है..."
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें