नोएडा में मज़दूरों के विरोध प्रदर्शन पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा, "आज सभी जगहों और सेक्टरों में शांति रही। बहुत सारे उद्योगों ने काम किया है। कई इंडस्ट्रियों में अंबेडकर जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था... सरकार द्वारा जो कमेटी भेजी गई थी, उनके द्वारा कुछ घोषणाएं की गई हैं। कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है... हमें मजदूरों की दिशा और दशा से बहुत सहानुभूति है... हमने मजदूरों के साथ समन्वय स्थापित किया और उन्होंने हमारी बात मानी... मजदूरों की सभी 5 मांगे पूरी हो गई हैं। मेरी सभी मजदूरों से अपील है कि वे लोग काम पर शांतिपूर्वक वापस लगे.