फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कब दूर होगा औघोगिक क्षेत्र मानेसर का अंधेरा, उद्यमियों ने लगाई गुहार, मंत्री जी देख लीजिए हालात

अनुज कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 04:43 PM IST

गुरुग्राम के मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं मगर वे जलती नहीं हैं। रात के वक्त इस इलाके में अंधेरा रहता है। इस औद्योगिक इलाके में करीब 3500 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाईयां हैं। शाम साढ़े छह बजे के बाद की शिफ्ट में अपने उद्योग से निकलने वाले श्रमिकों और यहां आवाजाही करने वाले लोगों को सड़क पर अंधेरे के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर मारुति के ऑटोमोबाइल पार्ट बनाने और परिधान निर्यातक इकाइयों में काफी संख्या में महिलाएं कामगार हैं। महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। उद्यमियों को शिकायत है कि जो मानेसर क्राउन ऑफ हरियाणा के नाम से जाना जाता था, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करने पर विवश हैं। इस औद्योगिक इलाके में करीब चार लाख लोग रोजाना आते हैं। उद्यमियों ने प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह से इलाके स्ट्रीट लाइट को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें