शहर में पानी निकासी के इंतजाम न होने के कारण नए और पुराने शहर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। शहर के सबसे पास इलाके सिविल लाइन में भी ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। अधिकारियों के घर के सामने भी पानी भरा हुआ है। वहीं जलभराव के कारण कुछ अंडर पास बंद कर दिए गए हैं। साथ ही यातायात को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बादशाहपुर के पास पानी भरा है। हालांकि, पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन बनाया हुआ है। उसके बावजूद भी कई जगहों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है।