फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में सड़क पर जल भराव, घंटो जाम में फंसे रहे लोग, देखें

Digvijay Singh Updated Wed, 08 Oct 2025 01:03 PM IST

गुरुग्राम में नगर निगम की एक छोटी सी लापरवाही शहर के मुख्य इलाके में जाम की वजह बन रही है। गुरुग्राम के सदर बाजार, रेलवे रोड से लेकर एमजी रोड तक की सड़क पर बुधवार को लोग देर तक जाम में फंसे रहे। सदर बाजार के सामने अग्रसेन चौक की सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के कारण तीन सड़कों पर लंबा जाम लगा। सुबह सबेरे कार्यालय जाने वाले लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी जमा होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे रोड से आने वाहनों के लिए अग्रसेन चौक के पास का कट बंद कर दिया था। वाहनों के अग्रसेन चौक से घूम कर आने के कारण अग्रसेन चौक के पास की सड़क पर दूर तक जाम लग गया। सिविल लाइंस स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने कुछ वाहन पानी जमा होने के कारण गड्ढे में फंस रहे थे। यह पहला मौका नहीं है। स्कूल के सामने की सड़क पर हर बार बारिश के बाद पानी जमा हो जाता है। नगर निगम को यहां का पानी निकालने के लिए हर बार मोटर लगानी पड़ती है। यहां की सड़क गड्ढे में बदल गई है। लोगों का कहना है कि नगर निगम को यहां ड्रेनेज लाइन से पानी की निकासी की स्थाई व्यवस्था करनी चाहिए। अगर ड्रेनेज और सीवेज लाइन जाम है तो उसकी सफाई करानी चाहिए। शहर का यह ट्रैफिक बाहुल्य वाला सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है। इस सड़क पर जाम का असर सिविल लाइंस, रेलवे रोड, सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और एमजी रोड पर पड़ता है।पुराने शहर से स्कूल, कोर्ट, न्यायालय,रेलवे स्टेशन, मिनी सचिवालय और हाईवे की ओर निकलने वालों को जाम से जूझना पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें