दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस रोड पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नरसिंहपुर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जल निकासी योजना तैयार की है। इस पर करीब 8.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।