फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए दो कास्टिंग यार्ड बनेंगे

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) दूसरे चरण में मेट्रो निर्माण के लिए कास्टिंग यार्ड सेक्टर दस में स्थापित करेगा। सेक्टर 10 ऑटो मार्केट की जमीन पर नगर निगम कई साल से मलबा डाल रहा था,जिसे अब खाली करा दिया गया है। जीएमआरएल ने यहां पर कास्टिंग यार्ड बनाने की योजना है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में 28.5 किलोमीटर में 27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य चल रहा है। पहले चरण के लिए कास्टिंग यार्ड/ बैचिंग प्लांट सेक्टर 33 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पांच हेक्टेयर में बनाया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण का कास्टिंग यार्ड का निर्माण सेक्टर दस में किया जाएगा। दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें