गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में शनिवार को 39वीं युवा राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2024 के लिए चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिया। ट्रायल के माध्यम से जिले की टीम का चयन किया जा रहा है। ट्रायल सुबह 8:30 बजे से शुरू हुए। साल 2008 को या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले रहे हैं। चयन कमेटी के मेम्बर राम कुमार, जेएन नेहरा व नरेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।