गुरुग्राम में सेक्टर 14 से सेक्टर 22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क तक सीवर शोधित पानी के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सीवर शोधित पानी का प्रयोग ग्रीन बेल्ट और पार्क के साथ कमर्शियल प्रयोग पर जोर दे रहा है। इसके लिए कई जगहों पर सीवर शोधित पानी प्रयोग करने के लिए पाइप लाइन डाली गई हैं। जीएमडीए ने पुरानी दिल्ली रोड, सनथ रोड, ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर- 22 और वायुसेना स्टेशन में सीवर शोधित पानी की आपूर्ति के लिए पंपिंग मशीनरी और मुख्य वितरण रिसाइकिल पाइप लाइन के साथ भूमिगत टैंक के निर्माण कार्य को लगभग पूरा कर लिया हे।