फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेक्टर-37डी से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क पर लगेंगी टाइल्स

गुरुग्राम। सेक्टर-37डी को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क के जर्जर हिस्से की जल्द मरम्मत की जाएगी। करीब 400 मीटर लंबे हिस्से पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे वाहन चालकों को खराब सड़क और गड्ढों से राहत मिलेगी। बसई-गढ़ी रोड पर स्थित एलसी-29 रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क का कुछ हिस्सा लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बारिश के दौरान यहां जलभराव और कीचड़ की समस्या बढ़ जाती है। जबकि, सूखे मौसम में उखड़ी सड़क के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल नगर निगम ने स्थायी निर्माण से पहले इस हिस्से पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें