गुरुग्राम में सिविल लाइन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा के लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) इंदु बोकन कसाना ने विद्यालय का दौरा किया। विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने, सकारात्मक सोच रखने और तनावमुक्त रहने के लिए प्रेरित किया।