कुरुक्षेत्र के पेहोवा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला गुरुग्राम के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोहना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की कक्षा नौवीं की टीम, जिसमें भूपेन्द्र, तन्नु और रितीका राणा शामिल थे, ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन सुमन ने एस्कार्ट शिक्षिका के रूप में किया। राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विजेता विद्यार्थियों को नकद राशि और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।