गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित सेक्टर-46 में अंबेडकर चौक के पास स्थित प्रतिष्ठित एमिटी स्कूल के पास सड़क के किनारे पिछले कई दिनों से कचरा फैला हुआ है। इस गंदगी के कारण स्कूल आने-जाने वाले सैकड़ों बच्चों, उनके अभिभावकों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।