फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अंधेरे में गुजर रहे वाहन, नगर निगम की अनदेखी से बढ़ी परेशानी

मानेसर। नगर निगम मानेसर के सेक्टर-95 स्थित गढ़ी हरसरू अंडरपास में स्ट्रीट लाइटों की खराब व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। करीब 500 मीटर लंबे इस अंडरपास में सालों से पर्याप्त रोशनी नहीं है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास के अंदर दिन के समय भी अंधेरा बना रहता है। कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जबकि कुछ बिल्कुल नहीं जलती। ऐसे में सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। रात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। अंधेरे के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम मानेसर में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण तक नहीं किया और न ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई कदम उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें