फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नालियों की सफाई के बाद भी सड़क पर सीवेज की गंदगी, सेक्टर 40 में टूट रही है सड़क

Vijay Singh Pundir Updated Tue, 14 Jul 2026 02:04 PM IST

गुरुग्राम के सेक्टर 40 की कई सड़कों पर पिछले 15 दिनों से सीवेज की गंदगी बह रही है। इस कारण सेक्टर की सड़क टूट रही है और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने बताया कि सेक्टर में पिछले दिनों नालों की डिसिल्टिंग (सफाई) की गई थी मगर इसके बाद कर्मियों ने गंदगी बाहर छोड़ दी। बारिश में सारी गंदगी दोबारा नालियों में चली गई है। अब सीवेज ओवरफ्लो होकर पूरे सेक्टर की सड़कों पर फैल रहा है। खास तौर पर मकान संख्या 618, 444, 315, 432 वाली लेन के सीवेज ओवरफ्लो लगातार हो रहा है और सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त यश जलूका, स्थानीय एसडीओ और अन्य अधिकारियों को शिकायत की गई है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जीएमडीए की लाइन जाम होने के कारण सेक्टर में सीवेज ओवरपफ्लो हो रहा है, उन्होंने इस संदर्भ में जीएमडीए के अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें