साइबर सिटी में देर रात हुई बारिश के चलते जलभराव जगह-जगह देखा जा सकता है। जलभराव का रुझान भी आने लगा है। गुरुग्राम के वेतन रोड यानी चंदन नगर इलाके से सिविल लाइन को जोड़ने वाले मार्ग को बीच सड़क धंस गई है। जिससे यातायात प्रवाहित हो रहा है। शनिवार के दिन होने के कारण इस मार्ग पर निकलने वाले वाहनों की संख्या कम रही लेकिन जिस हिसाब से सड़क धंसी हुई है आने वाले समय में यहां पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। शनिवार देर रात हुई बारिश के दौरान बाबा प्रकाश पुरी, तिकोना पार्क डाकखाना चौक, शीतला माता रोड व आसपास के इलाके में जल भराव की स्थिति बनी हुई थी। इसके साथ ही अलग-अलग सेक्टरों में सेक्टर 15 सेक्टर 10 सेक्टर 12 में भी जल भराव के हालात बने हुए हैं।