फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: ट्रैफिक दबाव कम करने की यू-टर्न योजना अधूरी, बसई आरओबी के पास सेक्टर-9 तिराहे पर जाम से निजात नहीं

बसई रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास सेक्टर-9 तिराहे (ग्रीनवुड स्कूल) पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालकों को अभी राहत नहीं मिल सकी है। ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए जीएमडीए ने यहां यू-टर्न निर्माण की योजना बनाई थी, लेकिन यह परियोजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जीएमडीए ने द्वारका एक्सप्रेसवे को हीरो होंडा चौक (एनएच-48) से जोड़ने के लिए दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बसई आरओबी का निर्माण कराया था। आरओबी शुरू होने के बाद सेक्टर-9 तिराहे पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह और शाम के समय इस तिराहे पर लंबा जाम लग जाता है। रोहतक, चंडीगढ़, झज्जर और हिसार जाने वाली रोडवेज बसें गुरुग्राम बस अड्डे से शीतला माता रोड, सेक्टर-5 और सेक्टर-9 तिराहे से होकर बसई आरओबी के रास्ते गुजरती हैं। वहीं हीरो होंडा चौक की ओर से आने वाले वाहन भी द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर-9 की ओर जाने के लिए इसी तिराहे का उपयोग करते हैं। इससे चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें