फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे टनल से सीधे पहुंचे गुरुग्राम

विकास कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 10:33 PM IST

द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम-एयरपोर्ट और यशो भूमि से एयरपोर्ट टनल खुलने से वाहन चालकों को राहत मिली है। यशो भूमि से एयरपोर्ट की तरफ जाने-आने के लिए टनल एवं एयरपोर्ट से गुरुग्राम की तरफ निकलने के लिए टनल बनाई गई है। एनएचएआई ने कुछ दिनों तक दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक ट्रायल किया गया था और 24 घंटे के लिए वाहनों के लिए खोला गया है। गुरुग्राम पुलिस भी दिल्ली के दोनों टनल शुरू होने पर ध्यान रख रही ताकि वाहनों के दबाव का आंकलन किया जा सके। 29 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिस पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। इस प्रोजेक्ट से नेशनल हाईवे-48 पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद। दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना और जयपुर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे अलावा सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ तक यातायात की आवाजाही को सुविधा रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग में दो खास हिस्से हैं। 3.6 किलोमीटर लंबी आठ लेन की सुरंग जो द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ती है। दूसरी 1.5 किलोमीटर लंबी दो लेन की सुरंग, जो एक्सप्रेसवे को एनएच 48 से जोड़ती है, जो गुरुग्राम की तरफ जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें