फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहावना; 22 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी

Vijay Singh Pundir Updated Mon, 20 Jul 2026 07:10 PM IST

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों को सोमवार को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस के कारण लोग काफी परेशान थे। सोमवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस हुआ और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा। हालांकि उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई। सोमवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है और हवा में नमी होने के कारण उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में लोग अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिल सके। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक गुरुग्राम के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगर अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और उमस भी कम होगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी और मौसम पहले से अधिक सुहावना हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें