गुरुग्राम में नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 2 फरवरी से 14 फरवरी तक एशियन राइफल व पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एशिया के 35 देशों के शीर्ष निशानेबाजों ने हिस्सा लिया है। इस चैंपियनशिप में पुरुष, महिला, जूनियर और यूथ वर्ग की राइफल व पिस्टल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ है। जहां जिले के गढ़ी हरसरू गांव की होनहार बेटी प्रियांशी पूर्वा ने कमाल कर दिया। प्रियांशी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके परिवार ने उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है। प्रियांशी की मेहनत और लगन ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं। गांव वालों ने प्रियांशी की इस जीत पर जमकर बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।