फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम नगर निगम की लापरवाही से मकान गिरने की आशंका, सीवर लाइन बंद होने से लोगों में आक्रोश

गुरुग्राम नगर निगम की लापरवाही के कारण भिवानी एन्क्लेव में कुछ घरों में दरार आ गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायत पर भी नगर निगम से सुनवाई नहीं की। वहीं, ड्रेनेज निर्माण के कारण भिवानी एन्क्लेव के मेन सीवर लाइन को बंद कर दिया गया है। इससे कई घरों में सीवर का पानी जमा हो गया। लोगों का कहना है कि जीएमडीए यहा पर ड्रेनेज लाइन व सीवर लाइन बनवा रहा है। इसके चलते भिवानी एन्क्लेव की सीवर लाइन को बंद कर दिया गया। सीवर पानी निकासी के लिए पंप लाया गया लेकिन उसे चलाया नहीं गया। इससे नाराज लोगों ने रविवार को बसई चौक फ्लाई ओवर पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बसई फ्लाईओवर निर्माण के दौरान 2018 और 2020 में जीएमडीए और एचएसवीपी द्वारा बसई चौक, भवानी एन्क्लेव में मकानों को तोड़ा गया था। तब सभी पीड़ित परिवारों को मकान के बदले मकान देने की बात की गई थी। लगभग छह साल बीत जाने के बाद भी मकान नहीं मिले हैं। वहीं अब निर्माण कार्य से कई घर गिरने के कगार पर आ गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें