हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पांच से सात जून तक संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसकेबीएफ) द्वारा राष्ट्रीय गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के गांव कुकरोला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।