दिवाली को कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में लोग पटाखे खरीदने के लिए जुगाड़ लगाने में जुटे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों की बिक्री पर आगामी आदेशों तक रोक लगाए जाने के कारण गोदामों को बंद किया गया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने 18 अक्तूबर से ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में शनिवार से ही पटाखों के गोदाम खोले जा सकेंगे।